Friday, July 19, 2013

poor bride runs from mandap with loverboy. in future NO running, she will get 50% with #IRBM & walk away !!

poor bride runs away from mandap with loverboy. in future NO running, she will get 50% with #IRBM & walk away !!


शादी के मंडप से दुल्हन प्रेमी संग फरार

Updated on: Tue, 14 May 2013 10:23 AM (IST)

  
lover

शादी के मंडप से दुल्हन प्रेमी संग फरार

प्रमोद कुमार सिंह, कान्हाचट्टी (चतरा)। दूल्हे राजा मंडप में बैठकर दुल्हन का इंतजार करते रहे और दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई। सिनेमाई अंदाज में यह सब रविवार की रात हुआ। स्थान था कान्हाचट्टी प्रखंड के चिरीदीरी पंचायत अंतर्गत हेसाग गांव।

सूचनानुसार हेसाग गांव निवासी अमेरिका भुइयां की पुत्री संगीता कुमारी की शादी एक माह पूर्व इसी प्रखंड के बुढ़ीगडा गांव के बिलट भुइयां के पुत्र रूदन भुइयां के साथ तय हुई थी। निर्धारित तिथि 12 मई को तय कार्यक्रम के अनुसार वर एवं वधू पक्ष के लोगों ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली थी। लड़का पक्ष बैंड बाजा के साथ बरात लेकर हेसाग गांव पहुंचा।

वधू पक्ष के लोगों ने बरातियों को ससम्मान नास्ता एवं भोजन कराया। उसके बाद विवाह के लिए दूल्हे राजा दोस्तों के साथ मंडप में पहुंचा। वधू पक्ष की महिलाएं दुल्हन को लाने उसके कमरे में गईं, तो वे सन्न रह गईं। दुल्हन अपने कमरे से गायब थी।

जंगल की आग की तरह बात फैली। वधू पक्ष के सदस्य उसकी तलाश में जुट गए। करीब दो घंटे तक दुल्हन की खोजबीन होती रही लेकिन नहीं मिली। इससे अनजान दूल्हा मंडप में दुल्हन का इंतजार करता रहा। इसी बीच दुल्हन की सहेलियों ने उसकी मां को बताया कि वह अपने प्रेमी अशोक भुइयां के साथ फरार हो गई है। अशोक इसी प्रखंड के पंडाखाप गांव के घनू भुइयां का पुत्र है।

दोनों के बीच पिछले छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बरात पक्ष के लोगों को हालात से अवगत कराया गया। लाचार होकर बराती संग दूल्हा बैरंग वापस लौट गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

 

http://www.jagran.com/news/national-bride-ran-away-with-her-lover-10390396.html

No comments:

Post a Comment