Saturday, June 22, 2013

அறம் எனப்படுவதே இலவாழ்க்கை !!

ஒரு இளைஞன் தனது மனைவியை தலாக் செய்ததல், அவன் வீட்டார் (கணவன் வீட்டார் ) மனைவி வீட்டாரால் kidnap  !!!

வடநாட்டில் பரபரப்பு சம்பவம்.....

72 மணி நேரமாய் கணவனின் உறவினர் இரண்டு பேர் ஒரு கம்பத்தில் கட்டிவிடப்பட்டுள்ளனர் !! போலீஸ் kidnap case பதிவு செய்துள்ளனர் ..... போலீஸ் இதுவரை கணாவன் வீட்டாரை மீட்கவில்லை
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
तलाक पर ससुरालवालों ने किया घरवालों को किडनैप


नवभारत टाइम्स | Jun 12, 2013, 07.22PM IST

हथीन।। हथीन के गांव पचानका के एक युवक ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इससे नाराज होकर पत्नी के मायके वालों ने युवक के दो चाचाओं को किडनैप कर लिया। किडनैप करके दोनों चाचाओं को अपने गांव में बांध लिया है। हथीन पुलिस ने इस मामले में किडनैपिंग का मुकदमा दर्ज करके दोनों चाचाओं को छुड़ाने की कोशिश करनी शुरू कर दी है। 72 घंटों से दोनों चाचा एक पेड से बंधे हुए हैं लेकिन पुलिस उन्हें समाचार भेजे जाने तक छुड़ा नहीं सकी।

हथीन पुलिस में इसहाक के बयान पर किशनगढ़ घासेडा निवासी चार लोगों जमालुद्दीन, फजरूद्दीन, फखरूद्दीन व हबीब के खिलाफ किडनैपिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक इसहाक का पुत्र अरसद संबंधित गांव किशनगढ़ घासेड़ा में विवाहित है। अरसद के पांच बच्चे भी हैं। किसी पारस्परिक विवाद के चलते अरसद ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इससे अरसद के सुसराल वाले नाराज हो गए। मौका पाकर वो अरसद के दो चाचा कमरूद्दीन और नसरूद्दीन का अपहरण करके अपने गांव ले गए और वहां एक पेड़ से बांध दिया। अपहरण करने वाले राजस्थान के किशनगढ़ थाना के गांव घासेडा के निवासी हैं।

इस मामले के इन्वेस्टिगेशन अफसर देवेंद्र सिंह ने बताया किडनैप किए गए दोनों लोगों को मुक्त कराने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

http://navbharattimes.indiatimes.com/other-cities/kidnapped-family-members-after-divorced/articleshow/20558219.cms

No comments:

Post a Comment